{"_id":"5f3977308ebc3e6a856a38fb","slug":"award-basti-news-gkp3619497174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्यों के लिए एसपी समेत 17 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्यों के लिए एसपी समेत 17 पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा को आईजी ने डीजीपी का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आईजी रेंज अनिल कुमार राय ने अपने कार्यालय और एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस लाइंस में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बेहतरीन कार्यों के लिए एसपी समेत 17 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
आईजी अनिल कुमार राय ने अपने कार्यालय में एसपी हेमराज मीणा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी का प्रशंसा चिह्न (गोल्ड) प्रदान किया। वहीं एसपी ने पुलिस लाइंस में प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती अवधेश राज सिंह, थानाध्यक्ष हर्रैया सर्वेश राय, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दिनेश कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित थाना पुरानी बस्ती, स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल मनोज राय, सविलांस टीम के हिन्दे आजाद, जनार्दन प्रजापति, सत्येन्द्र सिंह और राकेश पटेल पुलिस लाइंस को सम्मानित किया गया।
निरीक्षक अवधेश राय थाना रुधौली व हेड कांस्टेबल छोटेलाल सिंह हेड पेशी एसपी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व प्रमाण पत्र दिया गया। एसआई प्रताप नरायन मिश्रा थाना छावनी को पुलिस पदक मेडल/ प्रमाण पत्र के साथ कुंभ मेला पदक/ प्रशंसा पत्र सेे सम्मानित किया गया। वहीं एसआई करुणाकर तिवारी थाना कप्तानगंज, हेड कांस्टेबल छांगुर प्रसाद डायल 112 को भी कुंभ मेला पदक/ प्रशंसा पत्र सेे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर कुलदीप मिश्रा, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील रानी श्रीवास्तव, श्याम बिहारी वर्मा व वीपी शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी सर्किल के सीओ, आरआई राजाराम यादव आदि मौजूद रहे।