फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto overturned in a ditch, couple injured

Basti News: ऑटो गड्ढे में पलटा, दंपती घायल

Fri, 17 Apr 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned in a ditch, couple injured
संवाद न्यूज एजेंसी कुदरहा (बस्ती)। बुधवार की रात लगभग 10 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। धनघटा थाना क्षेत्र के तेलियागंज निवासी राजू अपने ऑटो से अपनी पत्नी शांति के साथ ससुराल सिसवा जा रहे थे। जैसे ही वह पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास राम जानकी मार्ग पर पहुंचे तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ऑटो नियंत्रित होकर पलट गया और सीधे सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। ऑटो में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल पति-पत्नी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed