फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto filled with devotees overturns, woman dies

Basti News: श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटा, महिला की मौत

Wed, 16 Oct 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Oct 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Auto filled with devotees overturns, woman dies
ऑटो में सवार नौ अन्य लोग भी घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया सर्विस रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। शहर से दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों से भरा ऑटो फुटहिया सर्विस रोड पर गड्ढे की वजह से पलट गया। उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कैली अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे। मगर, रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बकैनिया द्वीप निवासी 30 वर्षीय सीमा पत्नी मनोज कुमार व उनकी बेटी 13 वर्षीय विंध्यवासिनी, 10 वर्षीय रंजना, आठ वर्षीय बेटा हिमांशु, 60 वर्षीय हीरालाल, 25 वर्षीय शीला देवी पत्नी संदीप कुमार व संदीप कुमार की छह वर्षीय बेटी प्रज्ञा, चार वर्षीय महक, 17 वर्षीय सृष्टि,1 7 वर्षीय निधि पुत्री राम अजोर मंगलवार को एक ही ऑटो रिक्शा में सवार होकर बस्ती दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे।
विज्ञापन

मेला देखकर सभी लोग लौट रहे थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे यह लोग जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क में बने गड्ढे में ऑटो का पहिया चला गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चला गया। ऑटो में सवार सभी लोगों की चीख सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। घायलों में सीमा देवी की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय सीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed