{"_id":"67e1b09171846b0187016372","slug":"attendant-got-into-a-fight-with-staff-nurses-in-picu-basti-news-c-208-1-sgkp1009-150045-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीआईसीयू में स्टाफ नर्सों से उलझा तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीआईसीयू में स्टाफ नर्सों से उलझा तीमारदार
Tue, 25 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में सोमवार को एक तीमारदार महिला स्टाफ नर्सों के साथ उलझ गया। अन्य कर्मियों के समझाने पर उनसे भी उलझ गया। इससे कर्मचारी दहशत में आ गए और मरीजों के इलाज में बाधा पहुंची।
नर्स का आरोप है कि तीमारदार ने अभद्र व्यवहार किया। सुरक्षा में तैनात गार्डों ने उसे पकड़ लिया। कुछ ही देर में सुरक्षा के नोडल अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी पहुंच गए और आरोपी को कर पुलिस को सौंप दिया गया।
शहर के सिंधी मिल काॅलोनी निवासी करीब दो साल के बच्चे को दस्त की शिकायत पर परिजन उसे लेकर रविवार की रात में मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। रात में तीमारदारों में एक उल-जलुल हरकत कर रहा था। मना करने पर समझ नहीं रहा था।
विज्ञापन
सुबह करीब 8:15 बजे नर्स ने जांच के लिए बच्चे का खून का नमूना निकाला गया। बच्चे के परेशान करने पर तीमारदार के कहने पर दो बार में नमूना लिया गया और वह चले गए।
कुछ देर बाद मरीज का तीमारदार पहुंचा। आरोप है कि वह महिला स्टाफ नर्स से उलझ गया और अपशब्दाें का प्रयोग करने लगा। मारने की कोशिश करने लगा। शोर होने पर मरीजों के इलाज का कार्य ठप हो गया।
डॉक्टर व अन्य कर्मचारी समझाने का प्रयास करने लगे, मगर नहीं माना। इसकी जानकारी सुरक्षा के नोडल अधिकारी सहित वरिष्ठ डॉक्टरों को दी गई।
सूचना मिलने पर सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टर पहुंच गए। नर्स सहित पीआईसीयू कर्मियों ने लिखित शिकायत प्राचार्य व सीएमएस से की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।