{"_id":"6785655af7472e272501f395","slug":"attempt-to-steal-from-jewelery-shop-in-munderwa-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130393-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा में आभूषण की दुकान में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा में आभूषण की दुकान में चोरी की कोशिश
Tue, 14 Jan 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। आभूषण की दुकान में रविवार की रात चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुन मकान मालिक की नींद खुल गई। वह दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो चोर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। चोरी की कोशिश की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार,औरहिया मोहल्ला निवासी शिव दयाल वर्मा की बस्ती-कांटे मुख्य मार्ग पर कस्बे में किराये के कमरे में आभूषण की दुकान है। शिव दयाल के मुताबिक, रविवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे चोर शटर खोलकर दुकान में घुसे तो खटपट की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद टूट गई। इसके बाद चोर भाग गए।
मकान मालिक ने घटना की जानकारी दुकानदार शिव दयाल वर्मा को दी। मौके पर दुकान में लगा एक शटर फैला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के अंदर सब्बल, पेचकस, जूता और जैकेट मिला है। पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई। सीसीटीवी चेक किया तो उसमें चोर पेचकस से तिजोरी खोलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
އ