{"_id":"6876b7f877e5191c75050df3","slug":"attempt-to-rape-a-girl-fir-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140182-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश, एफआईआर
Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई की रात 11 से 12 बजे के बीच वह अकेली थी। आरोप है कि आरोपी सचिन उसके पास पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध जताने से भड़के आरोपी ने उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा। किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी सचिन पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। लालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर किशोरी को भगाने के केस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अगवा की गई किशोरी को पहले ही सकुशल तलाशा जा चुका है। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि वांछित आरोपी इश्तियाक उर्फ सिबलू को पुलिस टीम ने मंगलवार को करीब पौने एक बजे नहर पुलिया बनकटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
किशोरी से छेड़खानी के मामले में केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र की नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के मामले में पैकोलिया पुलिस ने आमा गांव निवासी दुर्गेश चौहान पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 11 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे उनकी 15 साल की बेटी शौच के लिए घर के बगल में गली में निकली थी। उसी समय आमा गांव का दुर्गेश चौहान गलत नियति से उसका हाथ पकड़ कर खींच कर ले जाने लगा। वह भागकर घर आई और घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि युवक पर छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव के फील्ड के निकट मंगलवार को कार में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार चालक सहित दो लोगों ने कूद कर जान बचाई। कप्तानगंज कस्बे के खान बाबू के रिश्तेदार आए थे। ओझा गंज जाते समय बनहा गांव की फील्ड के पास अचानक कार में आग लग गई। कार चालक की गुहार पर आसपास के लोग जुट गए और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई। कार से सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद