{"_id":"662585313156d7c410030684","slug":"attempt-to-molest-a-girl-by-making-her-drink-intoxicants-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115499-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंह बोले भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दरिंदगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंह बोले भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दरिंदगी की कोशिश
Mon, 22 Apr 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
नाकाम होने पर लोहे के पलटे से पीटकर कमरे में किया बंद, आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती दोस्त की देखभाल करते समय बुलाकर किया कृत्य
कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा तिराहे के पास एक मकान में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंह बोले भाई ने युवती को घर पर बुलाकर पानी के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके चंगुल से छूटने के प्रयास में युवती छटपटाती रही। किसी तरह उसने मां के मोबाइल पर फोन कर मुसीबत में फंसी होने के बारे में बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि सूचना पाकर जब वह व अन्य परिजनों पहुंचे तो बंद कमरे में तख्त पर अस्त-व्यस्त हालत में मिली। शरीर पर जगह-जगह चोटें लगी हुई थीं।
डायल 112 पर घटना की सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर उसका बयान लिया। दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट आदि की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के आरोप में पहले भी जेल भेजा जा चुका है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र की पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को 23 वर्षीय बेटी की एक दोस्त की तबीयत खराब थी। जिला अस्पताल में दिखाने पर उसे भर्ती कर लिया गया था। मां-बेटी उसे देखने अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब एक बजे फव्वारा चौराहा निवासी मुंहबोले भाई प्रतीक श्रीवास्तव ने बेटी को फोन कर बुलाया कि आओ तुम्हारा फोन ठीक करा दें।
विज्ञापन
आरोप है कि पानी पिलाने के बहाने वह अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता के मुताबिक उसकी आंख में अंधेरा छाने लगा तो प्रतीक उसके कपड़े उतारने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। घर में पड़े लोहे के पलटे से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बाहर से कमरा बंद कर भाग गया। इसके बाद किसी तरह उसे अपनी मां को फोन कर बुलाया। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की दोस्त भी उसकी मां के साथ भागी हुई प्रतीक के घर पहुंची।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया की डायल 112 से पुलिस को मामले की जानकारी हुई। तहरीर में बताया गया है की एक शख्स जिसको वह भइया मानती थी उसने अपने घर पर बुला कर नशीला पदार्थ खिला कर गलत काम करने कोशिश की। नशे में होने की वजह से उस को संज्ञान नहीं रहा कि उस के साथ क्या घटना हुई। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।