{"_id":"699224d539fd451815069632","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-the-rape-accused-basti-news-c-207-1-bst1006-153298-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुष्कर्म के आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुष्कर्म के आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
टिनिच। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी के न्यायालय में नहीं हाजिर होने पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने का आदेश जारी हुआ है। मामला गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर से जुड़ा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी विपिन कुमार पर किशोरी से दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। लंबे समय से आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय ने आरोपी के चल अचल संपत्ति की कुर्की का निर्देश पुलिस को दिया है। रविवार को चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय पुलिस टीम के साथ शिवपुर गांव पहुंचे। यहां डुग्गी मुनादी करा कर गांव वालों को आरोपी के बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीम ने घटना और उसके आरोपी के बारे में गांव वालों को जानकारी देने के साथ न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश को विपिन कुमार के मकान पर चस्पा किया। बताया कि यदि निर्धारित अवधि में विपिन कुमार न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी चल अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। संवाद