{"_id":"625da324311b0c4bb3216bd4","slug":"atheleate-not-available-for-sports-hostels-basti-news-gkp4338109152","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावासों में प्रवेश के लिए ढूंढने से नहीं मिल रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावासों में प्रवेश के लिए ढूंढने से नहीं मिल रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रावासों में प्रवेश के लिए ढूंढने से नहीं मिल रहे खिलाड़ी
बस्ती। खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ी रुचि नहीं ले रहे हैं। स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल को खिलाड़ियों की संख्या की कमी के चलते दो बार स्थगित किया जा चुका है। अभी तक सिर्फ हॉकी खेल में निर्धारित मानक के अनुसार 25 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। अन्य खेलों में सोमवार तक मानक पूरा नहीं हो पाया था। जबकि बुधवार को स्टेडियम में चयन ट्रायल रखा गया है।
कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से खेल छात्रावासों में नए खिलाड़ियों का प्रवेश नहीं लिया गया। तीसरे साल जब प्रवेश के लिए चयन ट्रायल के तिथियों की घोषणा शासन ने किया तो खेल जानकारों ने आशंका जताई की इस बार चयन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की संख्या अधिक होगी। लेकिन अभी तक ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हॉकी को छोड़कर अन्य खेलों में अभी तक महज 152 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। जबकि चयन ट्रायल जिम्नास्टिक, तैराकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल का होना है। उक्त खेलों में मानक के अनुसार करीब 375 खिलाड़ियों की संख्या होनी चाहिए।
20 अप्रैल को होगा अंतिम चयन ट्रायल
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा बताया कि जिला स्तर पर चयन ट्रायल के लिए प्रत्येक खेल में कम से कम 25 खिलाड़ियों की संख्या होनी चाहिए। संख्या पूरी न होने के कारण चयन ट्रायल दो बार स्थगित किया जा चुका है। खिलाड़ियों की संख्या चाहे जितनी हो तीसरी बार इसे स्थगित नहीं किया जाएगा। अंतिम चयन ट्रायल 20 अप्रैल को स्टेडियम में होगा।