फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   At night, the bar from the road to Gumti is buzzing with amhat lovers

Basti News: रात में अमहट शौकीनों से गुलजार सड़क से गुमटी तक कारो‘बार’

Fri, 13 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
At night, the bar from the road to Gumti is buzzing with amhat lovers
बस्ती। रोडवेज, अमहट और रेलवे स्टेशन के आसपास रात में सड़क से लेकर पटरी तक शराब का कारोबार चल है। शाम ढलने के साथ ठेले, गुमटी और टीनशेड के आसपास शौकीनों का डेरा जम जा रहा है। कुछ जगह बार की तर्ज पर बैठने के इंतजाम हैं तो कुछ जगहों पर ठेले पर सिर्फ चखना, गिलास, पानी की व्यवस्था है। बदले हुए नजारा में इन जगहों से शरीफों का निकलना दुश्वार हैं। लोग मुंह फेरते हुए सड़क की पटरी बदलकर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रात होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर महफिल रंगीन हो जा रही है। यह सब पुलिस की पहरेदारी में हो रहा हैं लेकिन, धंधेबाजों की सेटिंग ऐसी कि कहीं कोई टोका-टाकी नहीं है। सड़क के किनारे खुलेआम शराब की बोतलें खुल रहीं हैं। बार जैसा नजारा सड़क किनारे खुले में ही नजर आ रहा है। खाकी वर्दी वाले आते- जाते हैं। धंधेबाजों की तगड़ी सलामी के आगे वह कुछ बोल नहीं पाते।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं खुले में अवैध बार चलाने के लिए प्रतिमाह चढ़ावा चढ़ाया जाता है। यहीं वजह है कि जिम्मेदारों की मौन सहमति रहती है।
शाम छह बजे से रात 12 बजे तक शौकीनों को खुश करने लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। इसके बदले धंधेबाजों की अच्छी कमाई हो रही है। जानकार बताते हैं कि शराब की दुकान रात दस बजे बंद होने के बाद चखना की दुकानों के माध्यम से अधिक मूल्य पर यहां शराब भी उपलब्ध हो जाती है। इसमें दुकानदारों की मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज : पुलिस बूथ से डाकखाने तक सड़क पर दुकानें : रोडवेज पर स्थिति और खराब हैं। पुलिस बूथ से लेकर डाकघर तक बीएसएनएल चहारदीवारी से सटकर गुमटियां रखी गईं हैं। इसके आगे सड़क तक अंडा, मुर्गा, चाट, मूंगफली आदि के ठेले दोनों तरफ सज रहे हैं। यहां अंग्रेजी, बीयर और देशी शराब की दुकान लाइन से संचालित हैं। इन दुकानों के अगल- बगल रेस्टोरेंट की आड़ में बार संचालित किया जा रहा है। कुछ दुकानों पर तो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में महफिल गुलजार हो रही है। नशे में धुत लोग अक्सर यहां हुड़दंग करते रहते हैं।

शहरी क्षेत्र में चार बार, दो मॉडल शाप : शहरी क्षेत्र में अधिकृत रूप से चार बार और दो मॉडल शाॅप ही संचालित है। इसके अलावा 91 देसी मदिरा की दुकान और 35 विदेशी मदिरा और 42 बीयर की दुकानें हैं। मगर यहां ठेले गुमटी पर भी मॉडल शाॅप और बार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed