फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   assaulted and injured

Basti News: मारपीट कर घायल किया

Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
assaulted and injured
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पकरी भीखी गांव के नंदलाल पाल का कहना है कि तीन दिन से उन्हें जानमाल की धमकी मिल रही थी और मारपीट भी हुई। इसकी शिकायत उन्होंने लगातार थाने में की। रविवार सुबह हुए हमले मेंं नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस पूछताछ कर लौट गई। पीड़ित ने थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

पुराने विवाद में दो लोगों में मारपीट, केस

नगर (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदो में पुराने विवाद को लेकर दो लोगों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदो निवासी रणजीत सिंह ने तहरीर दी है कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही घनश्याम यादव व रामअजोर यादव ने उनके लड़के को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे से अल्टीनेटर चोरी

बनकटी। नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड के बनकटी चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे धुलाई मशीन का अल्टीनेटर चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड निवासी अमलेष पाल पुत्र बद्री विशाल पाल की घर से 500 मीटर दूर चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गए और रविवार की सुबह दस बजे दुकान खोली तो गैरेज लगा अल्टीनेटर गायब था। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ कर धमकी देने के आरोप में केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कब्जेदारी के विवाद में केस दर्ज किया है। सोखा पुरवा समसपुर निवासी मोहन लाल का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने जबरन कब्जा किया। उनके चारा पशु मशीन व हउदी को क्षतिग्रस्त कर दिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के हिमांशु मिश्रा, पप्पू गुप्ता, सोनू यादव व प्रदीप मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
टोटी खोलने के विवाद में मारा चाकू

बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने टोटी खोलने के विवाद में हुई मारपीट में केस दर्ज किया है। नैकापार निवासी शोलू सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि वह टहलते हुए गांव से बाहर गए थे। देखा कि नूर मोहम्मद के घर हर घर जल योजना के तहत लगी टोटी खुली हुई है। उससे पानी गिर रहा है। उन्होंने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात पर विपक्षी विवाद करने लगे। उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे व चाकू से मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के नूर मोहम्मद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
नशे में धुत होकर की छेड़खानी, केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने नशे में धुत होकर मारपीट व छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने तहरीर दी है कि नौ जून को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर उनके घर आया और मारपीट की। उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। ऐसा करने से मना किया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पूरे घर में हंगामा किया। आरोप है कि उनकी बहू को भी आए दिन आरोपी छेड़ता रहता है। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लवकुश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
कटरा व मालवीय रोड से दो बाइक चोरी

बस्ती। शहर कोतवाली के मालवीय रोड व कटरा से दो बाइकें चोरी होने की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा मूड़घाट में बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विनोद कुमार निवासी पूरे बेचू ने अपनी बाइक को गत 12 जून को कटरा मूड़घाट इलाके में खड़ी की थी। रात करीब दस बजे किसी ने उनकी बाइक चुरा ली। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, 13 जून को एपीएन पीजी कॉलेज के पीछे वाले गेट पर खड़ी बाइक किसी ने चुरा ली। कलवारी के गायघाट निवासी रमाकांत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद

किशोरी को अगवा कर भागा आरोपी गिरफ्तार

कप्तानगंज(बस्ती)। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने के आरोपी को पुलिस के ने रविवार को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा दिया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं। पकड़ा गया युवक हर्रैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। आरोपी ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र की किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। परिजनों ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को दोपहर में आरोपी सुंदर पुत्र निनकु निवासी रेऊवा बाबू को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि आरोपी को मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed