{"_id":"66f85f2fe404d0f083031874","slug":"asked-the-woman-about-her-well-being-then-cheated-her-with-five-thousand-rupees-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124715-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला से पूछा हालचाल, फिर ठग लिए पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला से पूछा हालचाल, फिर ठग लिए पांच हजार
Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
छावनी। महिला से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात नंबर से मोबाइल पर फोन कर बोला कि चाची क्या हालचाल है। इसी दौरान बातों में उलझाकर पांच हजार रुपये मांग लिए।
अतरौरा झाम निवासी धनपता को ठगों ने फोन किया। महिला ने एक रिश्तेदार का नाम लेकर उससे पूछा की ओमी बोल रहे हो। फोन करने वाले ने बताया कि मैं जेल में बंद हूं। एक रिश्तेदार का हवाला देकर पांच हजार रुपये की मांग की। महिला ने बेटे छत्रपाल से उसके नंबर पर दो बार में पांच हजार रुपये भेजवा दिए। महिला को ठगों ने फिर फोन कर और रुपये की मांग की। इसके बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। महिला ने छावनी पुलिस से मामले की शिकायत की है। संवाद