फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASHA workers protest for state employee status.

Basti News: राज्यकर्मी का दर्जा के लिए आशाओं का प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers protest for state employee status.
टिनिच। राज्यकर्मी का दर्जा, नियमित मानदेय भुगतान और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सल्टौआ पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्त्री सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपा। उन्होंने दिवाली से पहले मानदेय और सभी बकाये के भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ब्लॉक संरक्षक फूलचंद्र चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न योजनाओं और अभियानों में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय उनके काम के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताते हुए आशा और आशा संगिनी को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की। संगठन के पदाधिकारी जगराम यादव ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आशा कार्यकर्ता आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर आशा दस्तक अभियान समेत अन्य सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगी। प्रदर्शन में बीनू, संतौला, ज्ञानमती, कलावती, गीता, निर्मला, पूनम चौधरी, नीलू, वंदना, लीलावती, संध्या, रीता, माधुरी, मालती और सुशीला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed