फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arya heroes took out a procession and displayed bravery

Basti News: आर्य वीरों ने निकाली शोभायात्रा किया शौर्य प्रदर्शन

Tue, 30 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Arya heroes took out a procession and displayed bravery
आर्य वीर दल की ओर से सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर के समापन पर निकाली गई
बस्ती। आर्य वीर दल की ओर से सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। आर्य वीर दल के युवाओं ने शोभायात्रा व शौर्य प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि होते हैं। इनका बेहतर संरक्षण माता पिता और आचार्य के माध्यम से होता है। उत्तम संस्कारवान माता-पिता ही अपने बच्चों को सक्षम गुरू के हाथों में सौंप पाते हैं जिससे उनका अतुलनीय निर्माण हो पाता है। आर्य वीर दल निश्चित रूप से ऐसी ही पौध तैयार कर रहा है। इससे पहले अतिथियों ने आर्यवीर दल के परेड निरीक्षण किया। मार्च पास्ट करते हुए आर्य वीरों को सलामी दी गयी। विनय आर्य एवं आर्येन्द्र के नेतृत्व में आर्य वीरों ने संगीतमयी व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन करते हुए आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज घर-घर में आर्य वीरों की आवश्यकता है। आर्य वीर अपने देश के साथ कभी धोखा नहीं कर सकता समाज के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। संरक्षक अनूप खरे ने कहा कि आर्य वीर दल को समाज का सहयोग मिलना चाहिए जिससे देश की रक्षा के लिए हर घर से चरित्रवान युवा निकलें। अंकुर वर्मा ने कहा कि यह शिविर युवाओं को विभिन्न प्रकार के दुर्व्यसनों से हटाकर सही रास्ते पर लाने का कार्य करता है। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आगामी समय में इस शिविर को ब्लाक स्तर के विद्यालयों में गैर आवासीय रूप से लगाया जायेगा तभी गांव-गांव से चरित्रवान नागरिक निकल सकेंगे। बच्चों ने प्रशिक्षक विनय आर्य के सानिध्य में आत्मरक्षार्थ लाठी, जूडो कराटे, त्रिदेश मुष्टि प्रहार, अर्द्धमुष्टि प्रहार, हस्ततल प्रहार आदि का प्रदर्शन किया। योगासनों एवं व्यायामों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्तूप एवं हिमालय सहित दर्जन भर दृश्यों का प्रदर्शन किया। उपर्ध्यक्ष वेदकुमार आर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने अपनी बात रखी। सुमित विश्वकर्मा ने शिविर श्रेष्ठ का पुरस्कार प्राप्त किया वहीं शारीरिक में सूरज,अनुज व सुधांशु, बौद्धिक वैभव, कार्तिकेय व राम तनय और अनुशासन में आदर्श, बलवान, शुभांकर ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। अंत में गरुण ध्वज पांडेय ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी लोगों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक कुमार, ओमप्रकाश आर्य, हरिहर मुनि, सत्येंद्र वर्मा, अशोक सिंह, नवल किशोर चौधरी, रामकमल सिंह, सुभाष चंद्र आर्य, रामयज्ञ मिश्र, जेपी चौबे, राजेेंद्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, वेद कुमार आर्य, सर्वेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed