फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrive at the celebration of democracy booths

लोकतंत्र के उत्सव को बूथों पर पहुंचें

Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arrive at the celebration of democracy booths
एपीएनपीजी कालेज मे चुनाव डियूटी मे लगे कर्मचारियो की भीड़ होने के कारण डीएम प्रभुनरायन सिह ने खुद संभाली कमान।
बस्ती जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। रविवार को केडीसी और एपीएन कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को सभी साजो-सामान के साथ रवाना किया गया। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की कमान सीडीओ और एपीएन कॉलेज में डीएम खुद मौजूद रहे। 758 भारी और 663 छोटे वाहनों से रवाना हुए 9099 मतदान  कर्मियों ने देर शाम तक अपने बूथों पर आमद दर्ज करा दी थी। सुरक्षा बलों ने भी मुस्तैदी से कमान संभाल ली थी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी मतदान कार्मिकों को कड़ी हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन


सुबह सात बजे से 1436 मतदान केंद्र के 1962 बूथों पर कुल 1811391 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 830330 और पुरूषों की 980909 है। हर्रैया विधानसभा में कुल 368552 जिसमें महिला 170415 व पुरूष् 198125, कप्तानगंज में कुल 345445 महिला 158313 व पुरूष 187112, रूधौली में कुल 408736 महिला 187040 व पुरूष 221661, बस्ती सदर में कुल 347618 महिला 159572 पुरूष 188022 और महादेवा सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में कुल 341030 मतदाता हैं, जिसमें महिला 154990 व पुरूष 185989 वोटर हैं। जिले की जनसंख्या के मुताबिक 70.45 फीसद पुरूष और 62.17 फीसद महिला मतदाता है।  कुल 66.40 फीसदी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 7911 मतदाता ऐसे हैं जो दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं,  इसमें दृष्टिबाधित मतदाता भी शामिल है। 
विज्ञापन


मतदान को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 16 जोनल और 126 सेक्टर  मजिस्ट्रेट तैनात किए गएं हैं। इसके अतिरिक्त दो जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिर्जव में रखे गए हैं। इसके अलावा 300 माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं। 30 को रिर्जव में रखा गया है। मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में कुल 8266 मतदान कर्मी लगाए गए हैं, इनमें दस फीसदी यानि 833 मतदान  कर्मियों को रिर्जव में रखा गया है। 247 स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई  जाएगी। 2268 ईवीएम और 633 वीवी पैट का इस्तेमाल होगा। वीवी पैट खराब होने की स्थित में 26 सेक्टर में 26 इंजीनियर उपलब्ध  रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई वीवी पैट खराब होता है, तो उसे 10 मिनट में बदलने की  व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में पांच पांच, प्रत्येक थाने पर  पांच पांच, जोनल मजिस्ट्रेट के पास तीन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो  वीवी पैट उनके वाहनों में उपलब्ध रहेंगे।  पहली बार मतदाताओं को प्लास्टिक  से बनाए गए बूथों पर ईवीएम का बटन दबाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed