फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested with illegalillegal liguor

अवैध शराब के सात अंतरजनपदीय धंधेबाज गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2020 05:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
arrested with illegalillegal liguor
अवैध शराब के सात अंतरजनपदीय धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन

10 लाख कीमत की अवैध शराब, स्प्रिट, नौसादर, उपकरण बरामद
पंजाब से स्प्रिट लाकर बनाते थे कच्ची शराब
सरकारी शराब की दुकानों पर करते थे सप्लाई
बस्ती। रेक्टिफायड स्प्रिट, नौसादर, यूरिया जैसे जानलेवा रसायन मिलाकर अवैध शराब बनाकर बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ये धंधेबाज पंजाब से स्प्रिट लाकर शराब बनाते थे और देसी शराब की सरकारी दुकानों पर सप्लाई करते थे।
धंधेबाजों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की निर्मित-अर्ध निर्मित अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण और बाइक आदि बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेलियाडीह निवासी शुभम बताया जा रहा है, जो भाई शिवम के अलावा संदेश कुमार निवासी महराजगंज थाना कप्तानगंज, अविनाश उर्फ छोटू निवासी फरेंदा सेगरथ, थाना कप्तानगंज, बब्लू निषाद निवासी थोहा थाना कप्तानगंज के सहयोग से यह धंधा कर रहा था। इनमें कुशीनगर जिले का कुख्यात तस्कर जयनरायन जायसवाल भी पकड़ा गया है। एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान गिरोह की करतूत का पर्दाफाश किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर तेलियाडीह गांव के पास टीम ने दबिश देकर सात तस्करों को पकड़ा। सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, कप्तानगंज थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय की टीम ने 10 लाख रुपये कीमत की 665 लीटर स्प्रिट बरामद किया। एसपी ने बताया कि इस गैंग के सदस्य सरकारी ठेकों की दुकानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मुनाफा प्राप्त करने के उद्देश्य से पंजाब से लाई स्प्रिट वाली शराब बेचते थे।
विज्ञापन

इस टीम को मिली कामयाबी
स्वॉट प्रभारी और एसओ कप्तानगंज के अलावा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुग्रीव कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र निषाद, रविशंकर साह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed