फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrested for pointing revolver at roadways operator

Basti News: रोडवेज के परिचालक पर रिवाल्वर तानने वाला गिरफ्तार, साइड न देने पर हुआ था विवाद

Fri, 25 Aug 2023 03:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2023 03:22 PM IST
सार

साइड न देने को लेकर हुए विवाद में सोमवार रात रोडवेज बस चालक व परिचालक पर रिवाल्वर तानने वाले आरोपी राजीव चौधरी निवासी रौता को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसका लाइसेंस और असलहा भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Arrested for pointing revolver at roadways operator
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 साइड न देने को लेकर हुए विवाद में सोमवार रात रोडवेज बस चालक व परिचालक पर रिवाल्वर तानने वाले आरोपी राजीव चौधरी निवासी रौता को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसका लाइसेंस और असलहा भी कब्जे में ले लिया गया है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में रोडवेज परिचालक इन्द्रदेव सिंह निवासी ग्राम देवया गंगाराम, थाना हरैया की तहरीर पर कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने व जबरन रोडवेज बस रोकने का एफआईआर दर्ज है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि पुलिस की ओर से मिले साक्ष्य के आधार पर ऐसे व्यक्ति का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक की तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात लगभग दस बजे वह बस लेकर अयोध्या से बस्ती शहर के मालवीय रोड से बस स्टेशन जा रहे थे। नवयुग अस्पताल के पास एक कार सवार साइड मांगने लगा। भीड़ की वजह से साइड न मिलने पर नाराज़ कार सवार फौव्वारा तिराहे पर बस के आगे कार खड़ी कर दिया।


ड्राइवर से गाली गलौज करने लगा और रिवाल्वर तान दिया। ड्राइवर के बचाव में उतरे कंडक्टर से भी वह विवाद करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। मौजूद कुछ लोगों ने उसकी वीडियो व फोटो भी बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed