{"_id":"64973ea37e33f3dbeb008da4","slug":"arrest-a-theef-basti-news-c-207-1-sgkp1002-410-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छावनी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छावनी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा
Sun, 25 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रक चोरी के अंतर्जनपदीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सैनिक ढाबा पचवस के पास से उसे ट्रक की केबिन खोलते समय गिरफ्तार किया। मौके से उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए अपराधी की तलाशी में छावनी कस्बे से चोरी किये गए कार का पंजीकरण प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व 440 रुपये नकद बरामद किया है।
एसओ दुर्गेश पांडेय के अनुसार संयुक्त टीम ने पचवस सैनिक ढाबा से अंतरजनपदीय शातिर अपराधी इरशाद अहमद निवासी ग्राम रिसालगढ़ थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। शनिवार को अयोध्या बस्ती लेन के किनारे खड़े एक ट्रक का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा था। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस टीम ने घेराबंदी किया। तब तक मौके से दो शातिर फरार हो गए। पूछताछ में इरशाद ने पुलिस टीम को बताया कि ट्रक चोरी करते रहते हैं। ट्रक चोरी करने के बाद ले जाकर बेच देते हैं। छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग से 29/30 मई की रात दुर्गा प्रसाद कसौधन निवासी छावनी कस्बा की कार उन लोगों ने चोरी कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय, एसओजी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह, एसआई राजनाथ प्रसाद, राम सुरेश कुशवाहा, मुख्य आरक्षी कृष्णानंद तिवारी, पंकज कुमार यादव, आरक्षी मुकेश यादव, शिवम सिंह, कृष्णा यादव, एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी करमचंद, अनंत यादव, आरक्षी अभिषेक सिंह, साजिद जमाल शामिल रहे।
विज्ञापन