फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest a criminal

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी घर से गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
पैकोलिया, बस्ती। मोहर्रम मेले से लौटते समय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पैकोलिया पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो की धारा में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को हुई घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया था। तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया था कि मोहर्रम के दिन गांव के पश्चिम तरफ मेला लगा था, जिसमें उन्होंने भी दुकान लगाई थी। रात लगभग आठ बजे जब दुकान बंद कर सामान के साथ घर जा रहे थे तो गांव के गोविंद ने मेरी लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर छोड़ने के लिए कहा। उसके साथ जाते समय रास्ते में गोविंद ने मोटरसाइकिल रोक कर मेरी लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म करने के बाद लड़की को डरा-धमकाकर उसे लेकर आया और घर छोड़कर चला गया। यहां तक कि गोविंद ने लड़की को जान से मार डालने की धमकी भी दी। लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद सूचना थाने पर दी गई। रविवार दोपहर क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय घटना स्थल पर मौके से जानकारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे जलेबीगंज बाजार में वह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। तत्काल टीम ने दबिश देकर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed