फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrangements for dengue prevention are inadequate...not even preparation

Basti News: डेंगू बचाव के लिए नाकाफी हैं इंतजाम... तैयारी भी नहीं

Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for dengue prevention are inadequate...not even preparation
कागजों में पूरी हो गई स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश शुरू होने के बाद डेंगू मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैलता है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कागजों में इंतजाम पूरा कर लिया है। विभाग ने जांच की व्यवस्था का दावा कर रहा है, वहीं गांव-गांव जागरूकता की भी कार्रवाई पूरी करने की बात कर रहा है। यह अलग बात है कि उनकी जागरूकता का कितना असर होगा। क्योंकि हर साल डेंगू से लोग बीमार होते हैं।
मच्छरों की सर्वाधिक पैदावार शहरी इलाकों में हाेती है। यहां एसी, कूलर, गमले आदि में एकत्रित पानी में डेंगू के लार्वा पैदा होते हैं। यही काटते हैं तो मानव तेज बुखार से पीड़ित हो जाता है। तीन वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अब तक मात्र तीन केस मिले हैं। जबकि 2023 में 64, 2022 में 63 डेंगू के मरीज पाए गए थे। हालांकि कोई मौत तो नहीं है, मगर संवेदनशीलता बढ़ी है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक इसे लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया गया है। जहां लोगों को फुल बांह के कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी लगाकर सोने के अलावा बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक तक जाने की सलाह जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमओ आईए अंसारी ने कहा कि सभी तैयारी पूरी है। 15 जून के बाद से डेंगू की संवेदनशीलता बढ़ती है। यहां ऐसे लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय निदान केंद्र में इसके लिए अलग से व्यवस्था है। जिला व कैली अस्पताल में 15 व 10बेड का पीआईसीयू शुरू हो चुका है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर तीन से पांच बेड के डेंगू वार्ड स्थापित करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed