फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrangements based on jugaad, supply stopped due to non-payment of honorarium

Basti News: जुगाड़ पर व्यवस्था...मानदेय न मिलने पर बंद की सप्लाई

Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrangements based on jugaad, supply stopped due to non-payment of honorarium
बांस-बल्ली के सहारे टिकी रामनगर की पानी टंकी। संवाद
बस्ती। रामनगर ब्लॉक में सरकारी पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। ग्राम पंचायत में हर घर नल, हर घर जल परियोजना के तहत टंकी का निर्माण कराया जाना था, मगर टंकी का निर्माण अधूरा रहते ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पहले सुबह पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अचानक इसे भी बंद कर दिया। रविवार को 20 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू की गई। ग्राम पंचायत रामनगर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण आधा-अधूरा कराया गया है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया होती। मौके पर जाकर देखा गया तो टंकी का निर्माण अधूरा था। बांस और बल्लियों के सहारे टंकी टिकी हुई है। टंकी पर चढ़ने के लिए सीढि़यां भी अधूरी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन भी सभी घरों तक नहीं पहुंचाया गया है। जबकि बोर्ड पर सभी घरों में कनेक्शन देने की बात लिखी गई है। गांव के सायरा बानो, राम सजीवन, उमेश ने बताया कि अहिरन पुरवा में करीब 15 घरों में कनेक्शन देने का काम ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला मानदेय तो रोक दी आपूर्ति : गांव के ही प्रकाश को टंकी की देखरेख और ट्यूबवेल चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। प्रकाश से मुलाकात नहीं हुई तो उनकी पत्नी दल श्रृंगारी ने बताया कि आठ माह से कंपनी ने पैसा नहीं दिया है, इसलिए खुद ही पानी की सप्लाई रोक दी थी। इससे ग्रामीणों को 20 दिनों तक सप्लाई वाला पानी नसीब नहीं हुआ।
दल श्रृंगारी ने बताया कि छह हजार रुपये प्रतिमाह पर बात तय की गई थी। शनिवार को एक माह का खाते में पैसा देने की बात कंपनी वाले ने कही है। इसके बाद रविवार को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। बताया कि अगर पैसा समय-समय पर नहीं दिया गया तो भविष्य में भी पेयजल की आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी।
एक पहर हो रही सप्लाई : ग्रामीणों के मुताबिक करीब आठ माह से पानी की सप्लाई की जा रही है। बताया कि रोज पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। सुबह और शाम को पानी की सप्लाई होनी चाहिए लेकिन एक पहर ही पानी आता है। कभी आधे घंटे के लिए ताे कभी एक घंटे के लिए ही पानी दिया जा रहा है। जबकि प्रत्येक दिन दोनों समय पानी की सप्लाई की जानी चाहिए।

पाइप क्षतिग्रस्त, घरों में नहीं आ रहा पानी : गांव के उमेश, कृष्ण कुमार, परशुराम और राजेंद्र ने बताया कि कनेक्शन के बाद भी कुछ घरों में पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत की गई, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में जब से पानी टंकी बनी है, कुछ घरों के लोग कनेक्शन लेने बाद भी पानी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed