{"_id":"61d09ea76702da3e746c6967","slug":"aroga-death-histotry-not-clear-basti-news-gkp422119252","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
बस्ती। पुलिस लाइन में तैनात प्रयागराज के रहने वाले दरोगा की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि शव का बिसरा सुरक्षित कर लिया है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
अजय सिंह राठौर (36) पुत्र उदय सिंह निवासी गोविंदपुर थाना शिवपुरी कुटी प्रयागराज को पिता की मृत्यु की बाद मृतक आश्रित कोटे से 2018 में पुलिस महकमे में दरोगा के पद पर नौकरी मिली थी। अजय बस्ती में कोतवाली थानांतर्गत पकौड़ी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे। यहां उनकी पत्नी नेहा और पांच वर्षीय बेटा विराट साथ रहते थे। उनके भाई विजय भी पुलिस महकमे में कार्यरत हैं। तीन दिन पहले प्रयागराज में परिजनों से मिल कर लौटे अजय कई दिनों से गैरहाजिर चल रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी नेहा ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि पति अजय की मृत्यु हो गई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भोर में चार बजे नेहा ने ही प्रयागराज में परिजनों को मौत की सूचना दी थी। इसके आधार पर परिवारीजन भी बस्ती पहुंच गए थे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने दरोगा अजय के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत की वजह साफ नहीं होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।