फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Applied for PG in NMC

Basti News: मेडिकल कॉलेज ने पीजी के लिए एनएमसी में लगाई अर्जी

Sat, 13 Apr 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Applied for PG in NMC
नेशनल मेडिकल काउंसिल ने कॉलेज को पीजी कोर्स के लिए मांगी है मानक की सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब तक एमबीबीएस की पढ़ाई को आगे बढ़ा रहे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पहले साल का परिणाम आने के बाद पीजी कोर्स के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में अर्जी लगा दी है। इसके लिए मेडिसिन, गायनी, रेडियोलॉजिस्ट व पीड़ियाट्रिक के लिए दो-दो सीट, जबकि नॉन क्लीनिकल सीट के लिए भी आवेदन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष के मेडिकल विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके बाद यहां पीजी कोर्स के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। नेशनल मेडिकल कौंसिल की ओर से इस कोर्स के लिए जैसी ही आवेदन मांगा जाने लगा, कॉलेज प्रशासन ने एनएमसी के मानक को पूरा करते हुए अर्जी लगा दी। इसे लेकर एनएमसी भी सक्रिय है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल यादव दो बार एनएमसी के सामने कॉलेज के मानकों को वार्ता के माध्यम से रख चुके हैं। डॉ. यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने मानक के अनुसार प्रोफेसर व अन्य सुविधाओं का पूरा ब्योरा अपने आवेदन में साथ दिया है। उम्मीद है कि इसी वर्ष कॉलेज को पीजी कोर्स की अनुमति मिल जाएगी। इस कोर्स की अनुमति के बाद संबद्ध अस्पताल ओपेक चिकित्सालय को स्पेशलिटी अस्पताल का दर्जा भी मिलेगा। यहां खाली पड़े तमाम विशेषज्ञों के पद भी भर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed