{"_id":"6a6b925463d61793bf0ddb5f","slug":"applications-open-for-up-board-2027-private-candidates-apply-online-by-august-5-basti-news-c-207-1-bst1006-163363-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपी बोर्ड 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपी बोर्ड 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और समय-सारिणी जारी कर दी है। सभी आवेदन परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य 5 अगस्त तक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन अग्रसारित कर परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे। प्राप्त शुल्क 10 अगस्त तक एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराया जाएगा। इसके बाद शुल्क और परीक्षार्थियों का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
जो परीक्षार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों का विवरण 20 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
परिषद के अनुसार, 21 से 31 अगस्त तक परीक्षार्थी अपनी चेकलिस्ट का मिलान करेंगे। नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि अथवा विषयों में त्रुटि होने पर 1 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन संशोधन कराया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। फोटोयुक्त नामावली और अन्य आवश्यक अभिलेख 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।
हाईस्कूल के सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 706 रुपये निर्धारित किया गया है। अंक सुधार के लिए 306 रुपये तथा आंशिक विषयों के लिए 206 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं इंटरमीडिएट के सामान्य एवं अंक सुधार परीक्षार्थियों के लिए 806 रुपये तथा आंशिक विषयों के लिए 206 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।