फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Applications for admission to the sports college now open until the 31st.

Basti News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन अब 31 तक

Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to the sports college now open until the 31st.
बस्ती। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। ऐसे बच्चे जो स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वह आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का लाभ उठाते हुए 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर लें। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed