फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Applicants are worried about renewal of DL

Basti News: डीएल के नवीनीकरण के लिए हलकान हो रहे आवेदक

Thu, 04 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Applicants are worried about renewal of DL
अब तक डॉक्टर की तैनाती नहीं कर सका परिवहन विभाग, फर्जी मेडिकल के जरिए हो रह नवीनीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। आरटीओ ऑफिस में डीएल के नवीनीकरण के लिए किसी चिकित्सक को अधिकृत नहीं किया गया है। इसकी आड़ में दलाल फर्जी मेडिकल बनवाकर लाइसेंस का नवीनीकरण करवा रहे हैं।



ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ दफ्तर में दलालों का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हैं। जब 50 साल की उम्र पूरा करने के बाद कोई डीएल का नवीनीकरण करवाता है तो उसके साथ खुले आम खेल होता है। मेडिकल के बहाने उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। जबकि ऐसे किसी चिकित्सक को अब तक विभाग ने नहीं अधिकृत किया है, जिसका प्रमाणपत्र डीएल के नवीनीकरण में लगाया जा सके। मजबूर होकर आवेदक आफिस के बाबू से संपर्क करता है तो उसे दलाल से संपर्क साधने की बात कही जाती है।
विज्ञापन




दुबौलिया से डीएल का नवीनीकरण आए महबूब खान ने बताया कि उनके डीएल की वैधता समाप्त हो गई थी। उम्र भी 50 से ऊपर है। आईटीआई परिसर स्थित कार्यालय में गया तो एक मैडम के पास भेजा गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल लगवाओ तब प्रार्थनापत्र दो। कई चिकित्सक के पास गया, लेकिन कोई नहीं तैयार हुआ। जब वापस गया तो मैडम के इशारे पर एक व्यक्ति ने बाहर बुलाकर धन की मांग की और बताया कि तुरंत आपका डीएल बन जाएगा। इन्कार करने पर अब तक डीएल का नवीनीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर बाजार के प्रदीप ने बताया कि उनका डीएल तीन महीने पहले ही समाप्त हो गया है। मैं तब से दौड़ रहा हूं, लेकिन मेडिकल के नाम पर नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। आईटीआई परिसर स्थित ऑफिस में गया तो वहां कुर्सी पर बैठी एक महिला लिपिक ने एक व्यक्ति से आवेदन फार्म भरवाने की बात कही। बाहर की दुकानों पर ले जाकर उस व्यक्ति ने दो हजार रुपये की मांग की। मेरे पास रुपये नहीं थे। तब से आफिस का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन डीएल का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है।

..
कोट



डीएल के नवीनीकरण के लिए चिकित्सक को अधिकृत किया जाएगा। मेडिकल की सुविधा दिलवाई जाएगी।



-फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed