फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aparajita44

बेटियों के शिक्षित होने से ही सभ्य समाज का निर्माण होगा

Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aparajita44
अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते चौकी प्रभारी लालगंज सचिंद्र । - फोटो : BASTI
बेटियों के शिक्षित होने से ही सभ्य समाज का निर्माण होगा
विज्ञापन

बस्ती। रामनरेश लव-कुश इंटर कॉलेज बारीघाट में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण व यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें 72 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि प्रभारी चौकी लालगंज सचिंद्र एवं कुमकुम भारती ने सरस्वती के चित्र दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्रा सलोनी सिंह व निशा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रभारी चौकी लालगंज सचिंद्र ने कहा बेटियां पढे़ंगी तभी आगे बढ़ेंगी। समाज की विसंगतियां दूर होंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से ही सभ्य समाज का निर्माण होगा। इस मुहिम में शासन-प्रशासन के साथ ही साथ ‘अमर उजाला’ का अपराजिता अभियान महिलाओं में जागरूकता के साथ ही समाज में नारी गरिमा को भी सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित महिला सुरक्षा के लिए 1090, 1076,181, डायल 112 के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए पिता व भाइयों को घर से बाहर निकलते समय यातायात नियमों का पालन करने की जरूर सलाह दें। कुमकुम भारती ने कहा कि बेटियां विषम परिस्थितियों में भी धैर्य एवं हिम्मत से काम लें। शिक्षक जितेंद्र ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, बस उन्हें बेहतर अवसर की जरूरत है। बेटियों को सशक्त होने के लिए निश्चित ही उन्हें शिक्षित होना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय उपाध्याय ने किया। इस मौके पर विद्यालय संरक्षक राम नरेश गुप्ता, प्रधानाचार्य लक्ष्मी गुप्ता, ममता पाल, ज्योति पांडेय, मीनाक्षी चौधरी, कंचन, अनिल, मेराज अहमद एवं राजेश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

अनिवार्य हो ऐसे कार्यक्रम : वीरेंद्र
विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र उर्फ बबलू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के साथ महिलाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता कार्यक्रम निश्चय ही महिलाओं को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्थक मंच है अपराजिता : जितेंद्र
जितेंद्र कुमार ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम बच्चियों और महिलाओं को अपनी बात रखने का एक सार्थक मंच है। महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने में यह कार्यक्रम काफी सहायक साबित होगा।
ज्ञानवर्धक रहा कार्यक्रम : मानसी
विद्यालय की 11वीं की छात्रा मानसी श्रीवास्तव ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम से बहुत कुछ जानकारी हासिल हुई। ज्ञानवर्धन कार्यक्रम रहा। ऐसे कार्यक्रम निरंतर होना चाहिए।

घर में सम्मान जरूरी : आराध्या
0वीं की छात्रा आराध्या का कहना है कि महिला सशक्तीकरण और यातायात जागरूकता, नारी सुरक्षा जैसे कार्यक्रम ‘अमर उजाला’ और पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे हैं। यह काफी सराहनीय हैं। सम्मान की शुरुआत अपने ही घर से होनी चाहिए। घर में भेदभाव खत्म होगा तो समाज में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed