फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Apaar ID will be created by running a campaign

Basti News: अभियान चलाकर बनाई जाएगी अपार आईडी

Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Apaar ID will be created by running a campaign
बस्ती। परिषदीय विद्यालय 1 जुलाई से खुल जाएंगे। लेकिन, अभी पिछले सत्र के सभी बच्चाें की अपार आईडी नहीं बन पाई है। शासन ने विद्यालयों में बच्चों की अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है जबकि बहुत से बच्चों का अब तक आधार ही नहीं बन पाया है। इससे अभिभावक और शिक्षक दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के रूप में छात्रों के शैक्षणिक रिकार्ड को डिजिटल रूम में संग्रहित करने के लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट) आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि पिछले सत्र में विद्यालयों में जो बच्चे नामांकित थे उनमें से अधिकतर बच्चों की अपार आईडी बनवा दी गई थी। अब केवल उन्हीं बच्चों की अपार आईडी नहीं बन पाई है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं था या जिनके अभिभावकों के आधार कार्ड में त्रुटि थी। इन बच्चों के अभिभावकों को आधार कार्ड की त्रुटि को ठीक कराने के लिए कहा गया था। जैसे ही विद्यालय का सत्र प्रारंभ होगा, प्राथमिकता के आधार पर उनकी अपार आईडी बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि परिषदीय विद्यालयों में लगभग 3 लाख से अधिक बच्चों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है। पिछले सत्र में एक से आठ तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले 4.5 लाख से अधिक बच्चे नामांकित थे, जिनकी अपार आईडी बनाई जानी थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि बच्चों के शैक्षणिक रिकाॅर्ड को एक जगह डिजिटल रूम में संग्रहित करने के उद्देश्य से अपार आईडी बनाई जा रही है। नया सत्र के शुरू होते ही अपार आईडी बनाने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। पिछले सत्र के जिन बच्चों की अपार आईडी नहीं बन पाई थी उनकी आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed