फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Answer sought from SO on stopping the girl in the police station

Basti News: किशोरी को थाने में रोकने पर एसओ से जवाब तलब

Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from SO on stopping the girl in the police station
बाल कल्याण समिति ने विवेचक से भी स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किशोरी को रात भर थाने में रोकने के मामले में बाल कल्याण समिति ने एसओ तथा विवेचक को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। इससे संबंधित पत्र पुलिस अधीक्षक और थाने को भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रयास कर किशोरी को ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस कोबालिका को सीडब्लूसी के समक्ष 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करना चाहिए था। मगर, थाना परिसर में ही रात भर रोके रखा था।
विज्ञापन

दूसरे दिन न्याय पीठ के सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। किशोरी ने न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद जानकारी दी कि उसे रात में थाना परिसर में रखा गया। इस पर न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव तथा मंजू त्रिपाठी ने बाल अधिनियम 2015 का उल्लंघन मानते हुए थानाध्यक्ष और मामले के विवेचक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed