फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Another case registered against absconding accused

Basti News: गोसैसीपुर हत्याकांड के फरार आरोपी पर एक और केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Another case registered against absconding accused
पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना का केस दर्ज किया
विज्ञापन

10 फरवरी को खूनी संघर्ष मेथ्हुई थी राम मिलन चौधरी की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के गोसैसीपुर में 10 फरवरी को हुए राम मिलन चौधरी हत्याकांड के आरोपी राज को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ। ऐसे में उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश के उलंघन का केस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि पुलिस उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है।
डीही आबादी की जमीन पर कब्जा करने के विवाद को लेकर 10 फरवरी को गोसैसीपुर निवासी राम मिलन चौधरी के ऊपर गांव के विपक्षियों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडा, फरसा आदि लेकर हमला कर दिया था। धारदार हथियार से से राम मिलन चौधरी के पंजे को काट डाला गया था। शरीर के अन्य हिस्से में भी गहरे वार किए गए थे। जिससे राम मिलन चौधरी की मौत हो गई थी। उनके बेटे का भी पंजा काट दिया था। जिसका अब तक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गांव के हरिशंकर, सूर्य प्रकाश उर्फ जगलर, रामदास, अंगद, चन्दन, मनोज, राज, उदयशंकर उर्फ सोनू, राम नरेश, सचिन्द्र, बदरे आलम और 10-12 अज्ञात के विरुद्ध हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। उनमें से मुख्य आरोपी हरिशंकर उर्फ रावण के अलावा मनोज, सूर्य प्रकाश उर्फ जगनरेश, वीरेन्दर कुमार और बदरे आलम निवासी गोसैसीपुर की गिरफ्तारी दूसरे दिन ही की जा चुकी थी। अन्य आरोपी भी बाद में गिरफ्तार किए गए थे। मगर राज की गिरफ्तारी शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed