{"_id":"4a0dd7bdad8413f7a7a1de2ad8ad9dc7","slug":"ankita-will-lead-state-sub-junior-handball-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सब जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का नेतृत्व करेगी अंकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सब जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का नेतृत्व करेगी अंकिता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैँडबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम का
विज्ञापन
नेतृत्व बस्ती की अंकिता शर्मा करेंगी। टीम सोमवार से मिर्जापुर में शुरू
हो रहे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
मिर्जापुर में सोमवार से 31 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगितामें उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का नेतृत्व बस्ती की अंकिता शर्मा को सौंपा गया है। रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती की नियमित खिलाड़ी के अलावा बस्ती की ही दिव्यांशी शुक्ला और नाहिद तस्नीम भी प्रदेश की टीम में शामिल की है। तीनो खिलाड़ी मिर्जापुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।
स्पोर्टस् अफसर सुरेश बोनकर ने बताया कि सोलह सदस्यी प्रदेश सब जूनियर बालिका टीम की अगुवाई करने से पूर्व अंकिता शर्मा ने बाराबंकी में आयोजित राज्य सब जूनियर बालिका हैंड बाल प्रतियोगिता में बस्ती टीम की कप्तानी कर चुकी है। इस प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी।
अंकिता को इसी सफलता के कारण प्रदेशीय टीम की कमान सौंपी गई है। अंकिता के साथ बस्ती की दो अन्य खिलाड़ियों के प्रदेश टीम में चयन पर हैंडबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, जिला हैंडबाल संघ के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी, खेल अध्यापिका परवीन बानो, अखिलेश दूबे, रणधीर यादव, मनीष सिंह, शबाना बेगम, सर्वेश्वर दयाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, सुधीर यादव, धर्मेंद्र, मनोज यादव, वंश गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।