फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aniket of Basti giving education of cricket in Haryana

हरियाणा में क्रिकेट की तालीम दे रहे बस्ती के अनिकेत

Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aniket of Basti giving education of cricket in Haryana
क्रिकेटर राहुल तेवतिया के साथ अनिकेत उपाध्याय। - फोटो : BASTI
हरियाणा में क्रिकेट की तालीम दे रहे बस्ती के अनिकेत
विज्ञापन

बस्ती। जिले के अनिकेत उपाध्याय हरियाणा के फरीदाबाद स्थित विजय यादव क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की तालीम दे रहे हैं। बस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले अनिकेत तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और ऑल राउंडर राहुल तेवतिया के कोच भी हैं। अनिकेत का लक्ष्य पूर्वांचल में क्रिकेड एकेडमी स्थापित कर यहां की प्रतिभाओं की उम्मीदों को पंख लगाने की है।
ओलंपिक में देश की प्रतिभाओं की मिली ऐतिहासिक सफलता ने युवाओं में उत्साह का संचार कर दिया है। खेल के प्रति युवाओं में रुझान तो शुरू से रहा, लेकिन बेहतर प्रशिक्षण और समय से संसाधनों की उपलब्धता न हो पाने से तमाम प्रतिभाएं मुकाम हासिल करने में पीछे रह जाती हैं। ऐसे लोगों के लिए विजय यादव क्रिकेट अकादमी फरीदाबाद के मुख्य प्रशिक्षक अनिकेत उपाध्याय ने मिसाल पेश की है। शहर के त्रिलोक सिंह कॉलोनी गांधीनगर बस्ती निवासी अनिकेत कहते हैं कि इंटर की परीक्षा देने के बाद वर्ष 2001 में बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आना-जाना शुरू हुआ। यहां लोगों को क्रिकेट खेलते देख मन में बड़ा खिलाड़ी बनने की ठान ली, लेकिन तब न तो यहां क्रिकेट के कोच थे और न ही तकनीकी जानकारी देने वाले लोग। तब उनके पिता सहायक विकास अधिकारी (अब सेवानिवृत) धर्म प्रकाश उपाध्याय 2001 में उन्हें लेकर फरीदाबाद में विजय यादव क्रिकेट एकेडमी आ गए। यहां उनका दाखिला करा दिया। पांच साल की प्रैक्टिस के बाद फरीदाबाद क्रिकेट की अंडर-16, 19 और 23 में खेला।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा राज्य की अंडर-23 टीम में भी 2010 में शामिल हुए। वर्ष 2015 में बीसीसीआई से कोच का कोर्स किया और 2019 में आस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड से कोच का कोर्स कर फिर विजय यादव क्रिकेट एकेडमी में कोच बन गए। इसके बाद मोहित शर्मा और राहुल तेवतिया के कोच बने, जो भारतीय क्रिकेट टीम से खेल चुके हैं। वहीं एकेडमी के अरुणाचल प्रदेश के रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी राहुल दलाल को भी प्रशिक्षित किया। अनिकेत कहते हैं कि उनकी तमन्ना सफल क्रिकेटर बनने की थी, लेकिन आज जब खुद के प्रशिक्षित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलते देखते हैं तो लगता है कि उनका सपना पूरा हो गया। वह कहते हैं कि बस्ती या फिर पूर्वांचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें समय से सही प्रशिक्षण देने की है। इसके लिए वह अपने स्तर से बस्ती या फिर पूर्वांचल में कहीं भी क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed