फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anger reduces the intelligence and lifespan of a living being.

Basti News: क्रोध जीव की बुद्धि व आयु को कर देती है कम

Sun, 19 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Anger reduces the intelligence and lifespan of a living being.
माझिलगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। जीवन में कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए। जिस जीव के पास क्रोध होता है उसकी बुद्धि और आयु कम हो जाती है। यह कहना है कथाव्यास पं. मयंक कृष्ण महराज का। वह माझिलगांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार श्रद्धालुओं पर कथा सुना रहे थे।
कथा व्यास ने कहा कि राजा परीक्षित चक्रवर्ती राजा थे। उन्होंने क्रोध में समीक मुनि जैसे महान संत का अपमान किया, उस अपमान का परिणाम उन्हें मृत्युदंड का श्राॅप मिला। कहा कि जैसे लोहे को लोहा काटता है, उसी प्रकार से संत के श्राॅप से केवल संत ही मुक्ति दिला सकते हैं। समीक मुनि के पुत्र शृंगी ऋषि ने शुकदेव जैस परम संत का समागम किया और श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण कर श्राॅप से राजा परिक्षित मुक्त हो गए।
विज्ञापन

भागवत कथा सिखाती है जीवन में कभी क्रोध नहीं करना चाहिए। न किसी संत का अपमान करना चाहिए। अपमान मनुष्य के जीवन का पतन का कारण बन जाता है। इस दौरान आचार्य अनिल मिश्रा, आचार्य रतनेश मिश्रा, आचार्य रजनीश दुबे, यजमान रविंद्र नाथ दूवे उनकी पत्नी केश कुमारी दूबे, रामयज्ञ दूबे, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed