फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   And offer them the choice of disputes

विवादों की भेंट चढ़ा चुनाव

Sat, 08 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 08 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
And offer them the choice of disputes
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के निर्वाचित पदाधिकारी।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विवादों की भेंट चढ़ गया। सफाईकर्मियों के एक गुट ने सकुशल चुनाव संपन्न होने की बात कही तो दूसरे गुट ने कहा कि 14 अध्यक्षों में से नौ ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव में शामिल ही नहीं हुए। 
विज्ञापन


पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में अधिवेशन बुलाया था जिसमें जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया जाना था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा और वरिष्ठ  जिला उपाध्यक्ष राम अधार पाल और ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव की देख रेख में चुनाव हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर अजय कुमार आर्य चुने गए। मो. कलीम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुग्रीव भारती मंत्री, मंशाराम  चौधरी कोषाध्यक्ष, घनश्याम शुक्ल लेखा संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य अतिथि मस्तराम वर्मा ने पदाधिकारियों को पद और  गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


पंचायती राज  ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष लालजी गौतम, मंडल मंत्री विमल  यादव, शिवमंगल पांडेय, बजरंगी, राम बहादुर, बुधई प्रसाद, राजेश कुमार,  राजनरायन विश्वकर्मा, रहमत अली, संतोष सिंह, रामचंद्र मिश्र, सुरेंद्र  कुमार, बसंत कुमार, फूलचंद राजभर, हरिकेश, दु:खरन, तुलसीराम समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed