फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An uncontrolled trailer overturned on a tempo in Basti, killing two people in the tempo.

Basti News: अनियंत्रित तेज रफ्तार गन्ना लदा ट्रक ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौके पर ही मौत

Wed, 03 Dec 2025 04:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 04:52 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
An uncontrolled trailer overturned on a tempo in Basti, killing two people in the tempo.
ऑटो पर ट्रक पलटने के बाद बिखरा गन्ना और क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास बुधवार को गन्ना लदा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक सीधा एक ई-रिक्शा पर जा गिरा, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा उसके नीचे दब गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। मृतकों की पहचान भगवानदीन और सोना देवी, निवासी जनपद आंबेडकर नगर, के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed