फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old man injured in a road accident died during treatment

Basti News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Sat, 07 Jun 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
An old man injured in a road accident died during treatment
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र रजौली गांव के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हर्रैया थाना क्षेत्र रजैली गांव निवासी 65 वर्षीय अवधेश कुमार ओझा पुत्र सूर्य नारायण ओझा गांव के सामने रोड पार कर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।जै से यह खबर गांव पहुंची कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन

शिकायत करने पर मारपीट, चार लोगों पर केस
सोनहा। युवती को फोन करके परेशान करने व अश्लील बातें करने की शिकायत करने गए परिजनों को मारने पीटने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक उनकी पुत्री को फोन पर परेशान करता था। जब युवती ने परिजनों को यह बात बताई तो तीन जून की शाम छह बजे घर वाले शिकायत करने पहुंचे। इससे नाराज होकर युवक व उसके घर वालों ने युवती की मां, बाप व चाची को अपशब्द कहते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि सुशील कुमार, सुरेंद्र, कुशलावती व यशोदा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक को किया क्षतिग्रस्त
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सिकंदरपुर में विवाहिता से मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है। गोंडा के वजीरगंज थानाक्षेत्र के गणेशपुर ग्रेंट निवासी रमेश्वर प्रसाद ने तहरीर दी है कि उन्होंने अपनी बेटी बिंदु की शादी सिकंदरपुर परशुरामपुर निवासी शिल्लु के साथ की थी। आरोप है कि बेटी को उसका पति प्रतिदिन मारता-पीटता था। अपशब्द कहते हुए धमकी भी दी। इसकी जानकारी पर वे चार जून को अपने बेटे व बेटी के साथ बिटिया के ससुराल पहुंचे। यहां दामाद व अन्य ससुरालियों ने उन्हें व उनके बेटे को मारा-पीटा। बीच-बचाव में बेटी आई तो उसे भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। बेटे की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिल्लु समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, केस

भूमि विवाद को लेकर मारपीटबस्ती। पैकोलिया पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पिपराकाजी निवासी संजय शर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि भूमि विवाद को लेकर उनके पट्टीदार अभी शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा व अनीता ने मिलकर लाठी-डंडा व बंकी से मारापीटा। बचाने के लिए माता-पिता आए तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
कोर्ट के आदेश पर लूट व मारपीट का केस
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के तेलियाडीह निवासी मोहन कुमार का आरोप है कि विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए कुदाल, फावड़ा आदि उठा ले गए। पेड़ उखाड़कर छप्पर गिरा दिया। भाई के गले से सोने की माला को छीन ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पंडित निषाद, चंद्र प्रकाश निषाद समेत दस नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
बस्ती। वाल्टगंज थाना क्षेत्र के बांसी मार्ग पर बसडीला गांव के पास कार के ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हा के 26 वर्षीय करमचंद पुत्र घनश्याम बाइक से रुधौली से बस्ती की तरफ आ रहे थे। पीछे से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 व 108 को दी। लेकिन, एक घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। संवाद

पाइप से टकराने से बाइक सवार दो लोग घायल
वाल्टरगंज। भिटिया से कस्बा वाल्टरगंज बाजार जाने वाली सड़क काली माता मंदिर के समीप लोहे के पाइप से टकराने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। क्षेत्र के बहेरिया निवासी 58 वर्षीय नेबूलाल व पीछे बैठे राज बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे बरात से अपने घर बहेरिया लौट रहे थे। सड़क पर लगाए गए टेंट के लोहे से पाइप टकराकर घायल हो गए। आसपास के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed