{"_id":"607f27488ebc3e246a000640","slug":"an-found-hang-basti-news-gkp392581474","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
मनीषा वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला महिला का शव
पैकोलिया थाने के पड़ियाडीह गांव की घटना
एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटी थी ससुराल
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पड़ियाडीह गांव में विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से अपनी ससुराल आई थी। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
छावनी थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव निवासी बहरैची ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री मनीषा वर्मा की शादी सात जून 2019 को पड़ियाडीह निवासी मोनू वर्मा के साथ की थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। करीब एक माह पूर्व मोनू घर चला आया, जबकि मनीषा वहीं पर रह गई। लेकिन जब दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो मनीषा भी एक सप्ताह पहले अपनी ससुराल आ गई। सोमवार की रात परिवार के लोग घर के दरवाजे पर थे। मनीषा पहली मंजिल अपने कमरे में थी। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे बुलाया। कमरे से कोई आवाज न आने पर जब रोशनदान से अंदर देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटक रही थी। मोनू ने इसकी जानकारी मनीषा के पिता को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।