फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An armed salute was accorded to the immortal martyrs at the festival.

Basti News: महोत्सव में अमर शहीदों काे दी गई सशस्त्र सलामी

Wed, 10 Jun 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
An armed salute was accorded to the immortal martyrs at the festival.
नगर बाजार। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम-1857 की अमर गाथा और गुमनाम शहीदों की स्मृति को समर्पित तीन दिवसीय महुआ डाबर महोत्सव-2026 का समापन बुधवार को हुआ। महोत्सव का अंतिम दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संग्रहालय की ओर से वर्ष 1857 की जली ईंटों की झलकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे अमर क्रांतिवीरों की स्मृति में राजकीय सम्मान के साथ सशस्त्र सलामी दी गई। सलामी गारद दल में उपनिरीक्षक नन्हे लाल के साथ मुख्य आरक्षी गुलाब चौधरी, संतोष सिंह, प्रभुनाथ चौरसिया, आरक्षी संजीत कुमार यादव, मनोज कुमार, पुष्कर यादव, राजन कुमार, मोहम्मद शकील और रणविजय शामिल रहे। इस दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा। अतिथियों ने महुआ डाबर संग्रहालय का अवलोकन किया।
विज्ञापन

संग्रहालय के निदेशक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि आज हम सभी विस्मृति से स्मृति तक की यात्रा पर हैं। उत्खनन में मिली जली हुई ईंटें, सिक्के, औजार, 1857 के मुकदमों की कार्यवाही और दुर्लभ पुस्तकें दशकों की तपस्या का फल हैं। यह संग्रहालय पांच हजार शहीदों की स्मृति का जीवंत दस्तावेज है। समापन सत्र में विरासत संरक्षण संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रतिभाओं, लोक कलाकारों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed