फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   amrit mahostva celebrated in basti

‘शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पे मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा’

Mon, 09 Aug 2021 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
amrit mahostva celebrated in basti
पैड़ा शहीद स्थल पर अमृत महोत्सव में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : BASTI
‘शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पे मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा’
विज्ञापन

- पैड़ा शहीद स्थल पर अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद/ बस्ती। काकोरी कांड की याद में सोमवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। सांऊघाट ब्लॉक के शिव गुलाम शहीद स्मारक स्थल पैड़ा में शहीदों को नमन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक संजय प्रताप जायसवाल व अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान देश के युवाओं को अनंत काल तक देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उद्बोधन भी सुना।
शहीद स्थल पर पुष्प अर्चन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामआसरे चौधरी की पुत्री तथा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की माता उत्तरा पटेल को शाल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि आजादी का पर्व सबसे बड़ा पर्व है और इसे हमें हर स्थान पर आयोजित करना चाहिए। इन आयोजनों से नई पीढ़ी के लोगों को आजादी के लिए कुर्बान हुए लोगों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि हमें गर्व के साथ आजादी का पर्व मनाना चाहिए। हमने अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के लिए लड़ाई लड़ी थी, अब हमें देश के प्रत्येक नागरिक को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाने के लिए प्रयास करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामआसरे चौधरी के गांव मंझरिया में भव्य एवं विशाल स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने पैड़ा गांव के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में विस्तार से बताया। ब्लॉक प्रमुख सॉऊघाट अभिषेक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, आलोक रंजन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम रुधौली आनंद श्रीनेत, एबीएसए प्रीति शुक्ला, स्काउट के कुलदीप सिंह, विद्यामणि सिंह, पंकज श्रीवास्तव, रामप्रसन्न शुक्ल, साक्षी मिश्रा, ज्योति शुक्ला, अलसबा, अंजुम परवीन, इति पांडेय, नीलिमा गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली गई रैली
झिनकूलाल त्रिवेणीराम चौधरी इंटर कॉलेज, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझरिया, शबनम हायर सेकेंडरी स्कूल पड़िया पुर्सिया, स्काउट गाइड, स्वयं सेवी संस्था व एनसीसी के कैडेट की ओर से रैली भी निकाली गई। जिसका सभी अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया। खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंग दे बसंती चोला, मां तुझे सलाम जैसे देश भक्तिगीत प्रस्तुत किए। समारोह में कवियत्री सुमन सागर तथा राजेश मिश्रा ने देश भक्ति रचना प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। अध्यापक अमित सिंह की ओर से बनाए गए इंकलाब जिंदाबाद एवं देशभक्ति संबंधी चित्र भी कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किए गए।
रुधौली में भी अमृत महोत्सव का आयोजन
रुधौली। अमृत महोत्सव के तहत रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में स्थित शहीद पार्क में शहीदों को नमन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, चेयरमैन धीरसेन निषाद, अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा आदि ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शहीद की पत्नी मालती देवी व उनके बच्चों से मिलकर उनके मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। शहीद की पत्नी और बच्चों को अंग वस्त्र एवं उपहार देते हुए उनके परिजनों से किसी भी आवश्यकता में हर संभव मदद का आश्वासन अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया।
सम्मानित किए गए जय नरायन सिंह के वंशज
भानपुर। अमृत महोत्सव के दौरान भानपुर कस्बे के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जयनरायन सिंह को नमन किया गया।
तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर उनके प्रपौत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह, एवं राम सिंह को तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत कार्यालय भानपुर की ओर से अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार ने कहा कि स्वतत्रंता संग्राम सेनानी की याद मे शीघ्र ही एक स्मृति स्थल का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रभारी अवनीश मिश्रा, रजिस्ट्रार देवेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र चौधरी, बुद्धिसागर पांडेय, सुदर्शन यादव, सुशील कुमार सिंह, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।

आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में लगाई प्रदर्शनी
बभनान/ बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में अमृत महोत्सव में शहीद क्रांतिकारियों की झांकी के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. एसके पांडेय ने किया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों की वीर जीवन गाथा को बताने के उद्देश्य से प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर मुख्य नियंता डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला, डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, हरीराम, डॉ. रामविशुन प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय, चंद्रभान शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed