वॉल्टरगंज। बिहार से मुंबई तक दो हजार दो सौ किलोमीटर का सफर पैदल जाने वाले का जुनून इस कदर है कि इस तेज धूप तथा गर्मी में पैदल आज रविवार को बस्ती पहुंचा। अमजद ने बताया कि वह सात जून को बेतिया ,चंपारण बिहार से पैदल मुम्बई में सोनू सूद से मिलने के लिए जा रहा है।
वह रोजाना लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पैदल चलता है। जहां रात होती है वहीं रुक जाता है। उन्होंने बताया कि वह सोनू सूद के द्वारा कोरोना काल में किए मदद से इतना प्रभावित हुआ है कि वे हमारे दिल में उतर गए हैं। उनके जनहित कार्यों से इतना प्रभावित है कि उसने उनसे मिलने के लिए पैदल मुंबई जाने की ठान लिया तथा वह घर से निकल पड़ा है और अब वह मुंबई पैदल ही जाएगा, चाहे कितना भी दिन क्यों न लगे वह सोनू सूद से जरूर मिलेगा।