फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amit's body recovered from the Kuano River after 36 hours.

Basti News: 36 घंटे बाद कुआनो से अमित का शव बरामद

Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Amit's body recovered from the Kuano River after 36 hours.
फाइल फोटो -अमित यादव
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के गटरा पुल के पास मंगलवार रात कुआनो नदी में डूबे 23 वर्षीय अमित यादव का शव करीब 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर केकरहवा घाट (चमरहुआ) के पास 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा की बी दल टीम ने सर्च अभियान के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के आमा मानपुरवा गांव निवासी अमित यादव की बाइक मंगलवार रात गटरा पुल के पास मिली थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और पीएसी की टीम नदी में उनकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को लगातार चलाए गए अभियान के दौरान टीम को सफलता मिली। अमित दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। छोटा भाई अजीत पढ़ाई कर रहा है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। पिता श्यामानंद यादव बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। शव मिलने की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सर्च अभियान में 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा बी दल के एचसी दारोगा सिंह, कांस्टेबल गिरीश यादव, सुधीर निषाद, अजीत कुमार, रोहित कुमार, अनंत कुमार, उपेंद्र कुमार और चालक देवेंद्र यादव शामिल रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर, दीवान रणजीत सिंह समेत प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed