{"_id":"621d1a272c00ba715d03b9ae","slug":"amit-shah-in-jansabha-basti-news-gkp4285086172","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया: अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने माफिया को चुन-चुन कर खत्म किया : अमित शाह
कप्तानगंज/बस्ती। देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि योगी की सरकार ने माफियाओं को चुन-चुन कर समाप्त किया। मुख्तार, आजम जैसे लोग साइकिल की सवारी कर रहे हैं। पूछा, इनकी सरकार आई तो क्या यह जेल में होंगे। कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था का राज दिया।
गृहमंत्री सोमवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। महज दस मिनट के संबोधन में शाह ने कहा कि भाजपा ने पांच चरणों में बहुमत पा लिया है। छठे और सातवें चरण में तीन सौ पार होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त कराया। चुन-चुन कर माफियाओं को समाप्त किया। पूछा कि मुख्तार, आजम कहां हैं, जेल में साइकिल की सवारी के लिए जेल में रहेंगे क्या। कहा कि लूट, डकैती, खून समेत तमाम अपराध योगी के शासन में कम हुए। योगी ने कानून व व्यवस्था को सुधार दिया। सपा और पूर्ववर्ती सरकारों के समय में गरीबों का कोई काम नहीं हुआ। सत्तर साल में अनुच्छेद 370 नहीं हटा। केंद्र में मोदी की सरकार बनी तो पांच अगस्त 2019 को हटा दिया गया। उस वक्त लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा था कि खून की नदियां बहेंगी।
अनुच्छेद 370 हट गया और किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई। मोदी ने कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिया। कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकी देश में घुस आते थे। सैनिकों के सिर काटते थे। मोदी सरकार में आतंकी घटना हुई तो सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को घर में घुस कर मारा। संदेश दिया कि भारत की ओर जो भी आंख उठा कर देखेगा, उसका यही अंजाम होगा। शाह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को सुरक्षित करने और देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए मैदान में है। कहा कि उनकी सरकार आई तो फ्री बिजली देंगे। सभा में सांसद हरीश द्विवेदी, प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ला व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।