फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amid sporadic incidents, 57.19 percent polling in ten bodies

Basti News: छिटपुट घटनाओं के बीच दस निकायों में हुआ 57.19 प्रतिशत मतदान

Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amid sporadic incidents, 57.19 percent polling in ten bodies
बस्ती । जनपद के दस निकायों में बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। छिटपुट घटनाओं के बीच यहां के सभी निकायों में 305 बूथों पर कुल 57.19 फीसदी मतदान हुआ। वोट डालने में पुरुष आगे रहे। महिलाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया लेकिन पुरुषों के अनुपात में उनका प्रतिशत कम रहा। हालांकि महिला वोटरों की संख्या पुरुष से 16814 कम भी हैं। 130 मतदान केंद्रों में से कुछ एक जगहों को छोड़कर सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

इस बार निकाय चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 81 हजार 302 हैं। इन्हें दस निकायों का चुनाव करना था। मतदान के दिन महज 57.19 प्रतिशत यानी 160867 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। एक लाख 49 हजार 58 पुरुष मतदाताओं में से 83745 (29.77 प्रतिशत) और एक लाख 32 हजार 244 महिला मतदाताओं में से 77122 (27.41 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बस्ती नगर पालिका में 126 बूथों पर 45.14 प्रतिशत यानी कुल 54399 लोगों ने वोट डाला। इसमें 24362 महिला, 30037 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां कुल वोटों की संख्या 120509 हैं। नगर पंचायत बनकटी में 22 बूथों पर 69.18 प्रतिशत कुल 14174 लोगों ने मतदान किया। इसमें 7169 महिला एवं 7005 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 20490 हैं। नगर पंचायत नगर में 23 बूथों पर 55.15 प्रतिशत कुल 12370 लोगों ने मतदान किया। इसमें 6380 महिला एवं 5990 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 22429 हैं। नगर पंचायत गनेशपुर में 20 बूथों पर 61.36 प्रतिशत कुल 11674 लोगों ने मतदान किया। इसमें 5823 महिला एवं 5851 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 19025 हैं। नगर पंचायत गायघाट में 11 बूथों पर 69.66 प्रतिशत कुल 6452 लोगों ने मतदान किया। इसमें 3160 महिला एवं 3292 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 9292 हैं। नगर पंचायत मुंडेरवा में 21 बूथों पर 67.39 प्रतिशत कुल 12438 लोगों ने मतदान किया। इसमें 6059 महिला एवं 6379 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 18457 हैं। नगर पंचायत बभनान में 20 बूथों पर 70.95 प्रतिशत कुल 11423 लोगों ने मतदान किया। इसमें 5733 महिला एवं 5690 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 16101 हैं। नगर पंचायत हर्रैया में 17 बूथों पर 72.02 प्रतिशत कुल 11552 लोगों ने मतदान किया। इसमें 5400 महिला एवं 6152 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 16041 हैं। नगर पंचायत कप्तानगंज में 22 बूथों पर 68.43 प्रतिशत कुल 13137 लोगों ने मतदान किया। इसमें 6322 महिला एवं 6815 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 19197 हैं। नगर पंचायत रुधौली में 24 बूथों पर 66.94 प्रतिशत कुल 13248 लोगों ने मतदान किया। इसमें 6714 महिला एवं 6534 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां वोटों की कुल संख्या 19791 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed