{"_id":"614cc4df8ebc3e0b990335ab","slug":"ambulance-was-hanging-in-accident-basti-news-gkp41034289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटक गई एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटक गई एम्बुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटकी एंबुलेंस
गुरुग्राम से गोरखपुर शव लेकर जा रही थी, फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के नए अमहट पुल की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गुरुग्राम से गोरखपुर शव लेकर जा रही एंबुलेंस फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कुआनो नदी के पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस नदी में नहीं गिरी। घटना से अंदर बैठे लोग घबराकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस को निकलवाया।
गुरुग्राम से शव लेकर एक एंबुलेंस गोरखपुर जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे एंबुलेंस जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट के निकट पहुंची, तभी एंबुलेंस बांए तरफ रेलिंग को तोड़ते हुए कुआनो नदी की तरफ लटक गई। घटना देखकर एंबुलेंस में बैठे लोग घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से शव को निकालकर यात्रियों को सुरक्षित किया। एंबुलेंस में कुल चार लोग सवार थे। एक घंटे बाद दूसरे एंबुलेंस से शव लेकर यात्री गोरखपुर रवाना हुए। एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि चालक को झपकी आ गई थी। बड़ी घटना होने से बच गई।