{"_id":"63c2f2892d29851efe625790","slug":"ambulance-did-not-come-even-after-45-minutes-of-the-accident-basti-news-gkp464348732-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे के 45 मिनट बाद भी नहीं आई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे के 45 मिनट बाद भी नहीं आई एंबुलेंस
विज्ञापन
हादसे के 45 मिनट बाद भी नहीं आई एंबुलेंस
छावनी। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को सिरौली बाबू फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर साइकिल सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं आई। तब तक घायल तड़पता रहा। बाद में पुलिस ने उसे अपने वाहन से अस्पताल भेजा
हादसे के बाद काफी समय तक घायल व्यक्ति ट्रक के नीचे फंसा रहा। लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने एनएचआई की एंबुलेंस को बुलाने के लिए कॉल की गई। 45 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
समय से एंबुलेंस नहीं आने से घटनास्थल पर मौजूद लोग नाराज दिखे। दूसरी ओर, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई नंदलाल सरोज ने घायल व्यक्ति को थाने की गाड़ी से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सिरौली बाबू गांव के पास थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी अवधेश सिंह (52) साइकिल से जा रहे थे। तभी ट्रक ने चपेट में ले लिया। अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि इस हादसे से पहले एक मरीज को लेकर एंबुलेंस अस्पताल गई थी। इस वजह से उसे घटनास्थल में पहुंचने में देर हुई।