फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Feedback on the quality of education is being collected from parents.

Basti News: अभिभावकों से लिया जा रहा शिक्षा गुणवत्ता का फीडबैक

Sun, 13 Sep 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Feedback on the quality of education is being collected from parents.
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए विभाग ने एक पहल की है। हेल्प डेस्क के जरिये अभिभावक को फोन कर फीडबैक लिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर उसे नोट कर उसके निस्तारण के लिए बीएसए को अवगत कराया जाता है। बीएसए संबंधित बीईओ को समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित करते हैं।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि इससे विद्यालय में मिलने वाली कमियों का त्वरित निस्तारण हो जा रहा है। हर दिन हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी 50 अभिभावक को फोन मिलाकर शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उनसे विद्यालय में कैसी पढ़ाई हो रही है, बच्चों को होमवर्क दिया जा रहा है या नहीं जैसे महत्वपूर्ण जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने जिले की परिषदीय विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित कराया है। ऑपरेटर अंबरीश, क्वालिटी कोआर्डिनेटर हर्षित, आशुतोष व प्रवीन को डेस्क पर तैनात गया है। इनके फोन करने पर कहीं से एमडीएम में लापरवाही तो कहीं से शिक्षक के देर से पहुंचने की शिकायत मिलती है। वर्तमान सत्र में 350 अभिभावकों से फोन कर फीडबैक लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शिक्षकों से भी ली जाती है जानकारी
हेल्प डेस्क के कर्मी शिक्षकों से फोन पर संपर्क कर अध्यापन कार्य में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछते हैं। यदि किसी को कोई समस्या रहती है तो उसे दर्ज करके निस्तारण कराया जाता हे।

कोट
शिक्षा गुणवत्ता में और भी सुधार हो रहा है। हेल्प डेस्क इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभिभावकों की शिकायत हेल्प डेस्क जरिये पहुंच रही है, जिसका निस्तारण करा दिया जा रहा है।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed