फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraud of Rs 8.93 lakh under the pretext of a university job

Basti News: विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर 8.93 लाख की ठगी

Sun, 13 Sep 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.93 lakh under the pretext of a university job
बस्ती। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.93 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपियों के दिए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे पीड़ित को फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के सूरापार निवासी रविशंकर शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने बस्ती के बढ़नी व हाल पता अयोध्या के रामघाट, लवकुशनगर निवासी जय प्रकाश मिश्र, अनंत कुमार मिश्र और सुशीला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से रुपये लिए। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को अनंत मिश्रा के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

पत्र पर 29 जुलाई और 18 अगस्त 2025 की मुहर लगी थी। पीड़ित ने विश्वविद्यालय के सरदार पटेल प्रशासनिक भवन के उपाधि विभाग में पत्र दिखाया तो अधिकारियों ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी होने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed