फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambedkar Jayanti procession caused huge traffic jam on the four lane

Basti News: आंबेडकर जयंती के जुलूस से फोरलेन पर लगा भीषण जाम

Tue, 15 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 15 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti procession caused huge traffic jam on the four lane
कप्तानगंज/हरैया। आंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान फोरलेन पर सोमवार को दोपहर 2 बजे जाम लग गया। छावनी के बबुरहवा से लेकर संसारीपुर तक दोनों लेन में गाड़ियों की कतार लग गई। जाम से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ को संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर हरैया के मुरादी पुर स्थित बुद्ध बिहार में जिले के कई जगहों से आए थे। सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस द्वारा भीड़ को देखते हुए बड़हर कला से लेकर अयोध्या से बस्ती वाली लेन का डायवर्जन किया गया था। सोमवार को दोपहर 2 बजे छावनी और अमारी के तरफ से जूलस के साथ हजारों की भीड़ के साथ कई गाड़िया फोरलेन पर आ गईं। साथ ही बस्ती से अयोध्या वाली लेन पर भी गाड़ियों का दबाव बढ़ गया तो दोनों लेने पर भीषण जाम लग गया। जिससे फोरलेन पर टोल प्लाजा से लेकर भदावल तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जो जहां पाया वही अपनी गाड़ियों को लगा दिया। जाम के चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश यात्री महुघाट से विशेसरगंज होकर अपनी मंजिलों के लिए रवाना हुए। वहीं, लखनऊ जाने वाले यात्री अमारी विक्रमजोत होकर लखनऊ गए। देर शाम तक फोरलेन पर जाम की समस्या बनी रही ।सीओ हरैया संजय सिंह ने बताया कि फोरलेन पर जाम हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed