{"_id":"65a3972bd5de449b130d216c","slug":"amazing-coincidence-after-77-years-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10029-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 77 वर्ष बाद अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 77 वर्ष बाद अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी मकर संक्रांति
Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
77 वर्ष बाद अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी मकर संक्रांति
- वरीयान योग में सोमवार को बदल रही संक्रांति का फल मंगलकारी
- 15 जनवरी को सूर्य देव भोर में 2:54 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वर्ष का पहला लोकपर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। वरीयान योग 14 जनवरी 2024 की मध्यरात्रि 2:40 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 की रात 11:10 बजे तक रहेगा। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे। इन ग्रहों की युति राजनीति, लेखन में कार्य कर रहे लोगों के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसके साथ ही एक महीने से ठप पड़े मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाएंगे। 16 जनवरी को शादी के लिए वर्ष 2014 का पहला मुहूर्त पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को सूर्य देव भोर में 2:54 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7:15 मिनट से शाम 6:21 मिनट तक रहेगा और महा पुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से 9:06 बजे तक होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित मोहित मिश्र ने बताया कि इस बार सोमवार को खरमास समाप्त हो रहा है। भगवान शंकर के दिन सोमवार को पड़ रही मकर संक्रांति वैसे भी खास हो जाती है। वरीयान योग की मकर संक्रांति पर यदि कुबेर के मंत्र, मां लक्ष्मी मंत्र और शुक्र के मंत्रों का जाप किए जाए तो धन की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा वरीयान योग में जमीन खरीदना, नई गाड़ी खरीदना, गृह प्रवेश, मुंडन, घर का निर्माण शुरू करना शुभ फल देता है।
मान्यता है कि मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की उपासना, दान, गंगा स्नान और शनिदेव की पूजा करने से सूर्य और शनि से संबंधित तमाम तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। दरअसल सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं। उसमें सूर्य के प्रवेश मात्र से शनि का प्रभाव क्षीण हो जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जनवरी में सहालग मुहूर्त
दिनांक वार शुभ मुहूर्त
16 जनवरी 2024 मंगलवार रात्रि 09:01 बजे से 17 जनवरी प्रातः 07:15 तक
17 जनवरी 2024 बुधवार प्रातः 07:15 से रात्रि 10:50 तक
20 जनवरी 2024 शनिवार दोपहर 03:09 से 21 जनवरी प्रातः 07:14तक
21 जनवरी 2024 रविवार प्रातः 07:14 से 07:23 तक
22 जनवरी 2024 सोमवार प्रातः 07:14 से 23 जनवरी प्रातः 04:58 तक
27 जनवरी 2024 शनिवार प्रातः 07:44 से 28 जनवरी प्रातः 07: 12 तक
28 जनवरी 2024 रविवार प्रातः 07:12 से दोपहर 03:53 तक
30 जनवरी 2024 मंगलवार प्रातः 10:43 से 31 जनवरी प्रातः 07:10 तक
31 जनवरी 2024 बुधवार प्रातः 07:10 से 1 फरवरी, दोपहर 01:08 तक