फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amarnath Yatris of Basti stranded in Qazigund due to road flowing

Basti News: सड़क बहने से काजीगुंड में फंसे बस्ती के अमरनाथ यात्री

Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatris of Basti stranded in Qazigund due to road flowing
बस्ती। शहर के अमरनाथ यात्रियों का जत्था एक सप्ताह से श्रीनगर व जम्मू के बीच फंसा हुआ है। यात्रा तो स्थगित हो गई है, मगर अब वहां से यात्रियों को सुरक्षित लौटने में कठिनाई बताई जा रही है। शनिवार की सुबह श्रीनगर से यात्रियों का जत्था बस से चला तो करीब 90 किमी दूर पहुंचने के बाद काजीगुंड में सड़क बहने के कारण यात्रियों को पुलिस ने रोक दिया। यहां यात्री 9 घंटे से फंसे हैं जबकि इसके पहले भारी बारिश के चलते उनका अमरनाथ दर्शन के लिए पंजीकरण 22 जुलाई तक रोक दिया गया है। जिससे यात्री वहां फंसे हुए हैं। भोजन व रहने की भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। अभी उनके वापसी की यात्रा सुगम नहीं हो सकी है। सभी यात्री श्रीनगर व जम्मू के बीच फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए शहर के राकेश कुमार, संदीप गोयल, हर्रैया के रामसन, गौहनिया के शलेंद्र प्रताप सिंह, हड़ही के ओम प्रकाश, नरहरिया के अर्चित प्रसाद, शहर के विनोद मिश्र, अनूप पांडेय, दिनेश गिरी, सुशील गिरी, संतकुमार गौड़, विजय प्रकाश मिश्र, झिनकान आदि एक ही बस से शनिवार की सुबह जम्मू के लिए निकले, मगर काजीगुंड के निकट इनका बस रोक दिया गया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि पिछले 9 घंटे से उनकी यात्रा ठहरी हुई है। खाने पीने को जैसे तैसे व्यवस्था की जा रही है। बस चालक ने बताया है कि काजीगुंड के निकट सड़क बहने के कारण बस को रोक दिया गया है। आगे की यात्रा कल संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed